ईरान में बढ़ते सुरक्षा संकट और हवाई हमलों के बीच भारत सरकार तथा तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए नई यात्रा सलाह जारी की है। दूतावास ने मंगलवार को जारी एडवाइजरी में ईरान में रह रहे भारतीयों से अगले 48 घंटों तक घर के अंदर रहने और अनावश्यक आवाजाही पूरी तरह से टालने की अपील की है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि बदलते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक बिजली और सैन्य प्रतिष्ठानों के पास न जाएं, बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से बचें और यथासंभव घर के अंदर ही रहें।
इसके साथ ही हाईवे पर यात्रा करने वाले भारतीयों से दूतावास से समन्वय करने को कहा गया है। दूतावास द्वारा व्यवस्थित होटलों में ठहरे लोगों को भी अंदर रहने और दूतावास की टीम से नियमित संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा सभी भारतीयों को आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और आपात स्थिति में दूतावास के सक्रिय हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8230186
Total views : 8276175