कर्मचारियों को 12 दिन का विशेष अवकाश, विपश्यना शिविर में भाग लेने की मिलेगी अनुमति

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब अधिकारी और कर्मचारी मान्यता प्राप्त विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए अधिकतम 12 दिनों का विशेष अवकाश ले सकेंगे।

सरकार का मानना है कि विपश्यना ध्यान मानसिक शांति और आत्म-अवलोकन की प्रभावी विधि है, जिससे कर्मचारियों को तनाव और चिंता से राहत मिलती है तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

हालांकि, इस अवकाश का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। कर्मचारियों को शिविर में शामिल होने से पहले विभागीय अनुमति प्राप्त करनी होगी और शिविर में भाग लेने का प्रमाण भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अवकाश के कारण शासकीय कार्य प्रभावित न हों। विभागीय अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अवकाश स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *