बिलासपुर के नेहरू नगर इलाके में शनिवार देर रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर एसीसीयू की टीम ने छापेमारी कर मौके से 9 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मामला जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस का है, जहां फड़ जमाकर जुआ खेला जा रहा था। टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा और बाद में सिविल लाइन थाना के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹84,400 नकद, 13 मोबाइल फोन और चार लग्जरी वाहन जब्त किए, जिनमें बीएमडब्ल्यू, थार और क्रेटा शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹45.84 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43) – सरकंडा
सागर मंगेशकर (30) – मंगला
नितेश चंद शर्मा (45) – आसमा सिटी
दुर्गेश सारथी (32) – जरहाभाठा
अखिलेश त्रिवेदी (52) – नेहरू नगर
अमन धर (28) – डबरीपारा
आशीष खूंटे (27) – कस्तूरबा नगर
रोशन सोनी (31) – उसलापुर
सृजन शर्मा (27) – सिटी मॉल क्षेत्र
पुलिस के अनुसार, जुआ खेलने की सूचना काफी समय से मिल रही थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8176790
Total views : 8207005