देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ में जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बल मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में निर्धारित संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की जा सके।
छुट्टी पर गए जवानों से कहा गया है कि वे फौरन अपनी ड्यूटी पर वापस लौटें। उन्हें अपनी बटालियन या पूर्व तैनाती वाली जगह पर नहीं, बल्कि सीधे वहां रिपोर्ट करना है, जहां उनकी कंपनी को चुनाव में भेजा गया है। इस पहले चुनावी ड्यूटी के कारण, ‘समर चेन ट्रांसफर’ पर भी रोक लगाई गई थी।
सीआरपीएफ महानिदेशालय द्वारा दो अप्रैल को जारी आदेशों में कहा गया है कि छुट्टी से वापस लौटने का आदेश (कोबरा को छोड़कर) बल के सभी सेक्टरों के लिए जारी हुआ है। सभी जोन और फोरमेशन (महानिदेशालय को छोड़कर) भी उक्त आदेश के दायरे में आएंगे।
आदेश में कहा गया है कि अप्रैल और मई में पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर हो रही केंद्रीय बलों की तैनाती के मद्देनजर जवानों को छुट्टी से वापस बुलाया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218861
Total views : 8261405