छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) को लेकर जारी पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए अब निवेदिता पाल को जिले की कमान सौंपी गई है। इससे पहले यह अतिरिक्त प्रभार विमल कुमार बैस को दिया गया था।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, वर्तमान में 6वीं बटालियन की कमांडेंट के पद पर पदस्थ निवेदिता पाल को जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय विभागीय आवश्यकताओं एवं प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
दरअसल, जांजगीर-चांपा के नियमित एसपी विजय पांडेय को 45 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।


उनकी अनुपस्थिति में जिले की कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी निवेदिता पाल को सौंपी गई है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी (NPA) में 6 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों—श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पंकज चंद्रा, वेदव्रत सिरमौर एवं विजय पांडेय—को नामित किया गया है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक पुलिसिंग, साइबर अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8176039
Total views : 8206030