मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक से दुर्घटना हुई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 से ज्यादा यात्री घायल है। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल भिजवाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।
यह घटना उमरानाला और सिमरिया के बीच सिमरिया मंदिर के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे।
जो छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रहे थे। इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिला और एक बच्चा शामिल है। छह गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर लोग चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मलेन में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। हालांकि अभी घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सकता है। हादसे के बाद पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173002
Total views : 8202241