इन योगासन से दूर होगा घुटनों का दर्द

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आजकल बढ़ती उम्र, गलत लाइफस्टाइल और लंबे समय तक बैठने के कारण घुटनों का दर्द आम समस्या बन गया है। अगर आप दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना चाहते तो कुछ खास योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। नियमित अभ्यास से जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है और दर्द में राहत मिलती है।

योग के कई फायदे हैं। योगाभ्यास से घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सूजन और दर्द में कमी आती है। शरीर में लचीलापन बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

हालांकि ध्यान रखें कि अगर दर्द ज्यादा हो तो योग शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। धीरे-धीरे अभ्यास करें। किसी भी आसन में दर्द महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं। सही तकनीक का पालन करें और शुरुआत में एक्सपर्ट की निगरानी में अभ्यास करें।

ताड़ासन

इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं।पूरे शरीर को खींचें और 10-15 सेकंड तक होल्ड करें। ताड़ासन के अभ्यास से शरीर का संतुलन और घुटनों की मजबूती बढ़ती है।

वज्रासन

इस आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें। अब एड़ियों पर बैठकर पीठ सीधी रखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें। वज्रासन का अभ्यास जोड़ों में लचीलापन बढ़ाता है।

भुजंगासन

इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट कर हाथों की मदद से ऊपरी शरीर उठाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहें। भुजंगासन करने से मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है।

सेतु बंधासन

सेतुबंधासन में शरीर की मुद्रा किसी ब्रिज की तरह होती है। अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़कर कूल्हों को ऊपर उठाएं। सेतुबंधासन से घुटनों और जांघों को मजबूती मिलती है।

बालासन

बालासनके अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर आगे झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं। इस आसन के अभ्यास से दर्द और तनाव कम होता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment