छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है।
आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए होगी, जो प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3921 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। पहले यह संख्या 3975 निर्धारित थी, लेकिन वर्गवार उपलब्धता के आधार पर इसमें बदलाव किया गया।
Loading Viewer...
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
वहीं, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसमें अभ्यर्थियों का अनुक्रमांक, नाम, जन्मतिथि और कटऑफ अंक शामिल हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8196716
Total views : 8233775