कुम्हारी अफीम तस्करी मामले में फरार सप्लायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए फरार सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की गई।


दरअसल, 17 मार्च 2026 को खारुन ग्रीन कॉलोनी में गुरमेल सिंह के पास अफीम होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 403 ग्राम अफीम और 14 लाख 46 हजार रुपये जब्त किए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।


प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की गई। साथ ही बैंक खातों के लेनदेन और मोबाइल कॉल डिटेल के विश्लेषण के आधार पर पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर 23 मार्च को पुलिस ने शिव प्रसाद कुमार साहू और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment