भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में शनिवार रात हल्का भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र मंगन जिला में जमीन से लगभग 14 किलोमीटर नीचे स्थित था।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243782
Total views : 8292847