भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में ईद के दिन तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचलकर मार डाला, जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना थाना कोसीकलां क्षेत्र की कोटवन चौकी अंतर्गत नवीपुर गांव के पास देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर को इलाके में गौ-तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित रूप से अपनी गाड़ी उन पर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और गौ-भक्तों में भारी रोष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को भारी बल के साथ मौके पर तैनात किया गया है।
मृतक का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित गोशाला में लाया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225490
Total views : 8270016