छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. मित्तल को प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
डॉ. रवि मित्तल अपनी सादगी, कार्यशैली और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए जाने जाते हैं।
खास बात यह है कि उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है, लेकिन डॉक्टरी छोड़कर उन्होंने सिविल सेवा के जरिए देश सेवा का रास्ता चुना।

अपने प्रशासनिक करियर में डॉ. मित्तल ने जशपुर कलेक्टर के रूप में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2018 में वे बगीचा में एसडीएम के रूप में भी पदस्थ रहे।
अब उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में होने से यह साफ है कि उनकी कार्यक्षमता और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169580
Total views : 8197580