राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल परिसर में हादसा हो गया। अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है
बताया जा रहा है कि, टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश हो गए थे और देखते ही देखते उनकी जान चली गई।

मृतकों का नाम अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार है। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस फोर्स भी लगाई गई।
मृतकों में ये शामिल
अनमोल माझी, 25 वर्ष
गोविंद सेंद्रे, 35 वर्ष
सत्यम कुमार, 22 वर्ष
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234982
Total views : 8282096