11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर में थे सक्रिय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: Odisha में माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। Bhawanipatna में 11 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 63 लाख 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी Dandakaranya Special Zonal Committee से जुड़े थे और ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे। सुरक्षा बलों की टीम लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी हुई थी। ये सभी रायगढ़ा-घुमसार एरिया कमेटी में सक्रिय रहकर कई नक्सली गतिविधियों में शामिल थे।

रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इन माओवादियों ने हथियार डाल दिए। सरेंडर के दौरान वे अपने साथ एके-47, इंसास और एसएलआर सहित कुल 11 हथियार भी लेकर आए।

इससे पहले 11 मार्च को Bastar में भी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 108 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया था, जिन पर 3 करोड़ 29 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं ओडिशा में भी 10 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिन पर 1 करोड़ 65 लाख 62 हजार रुपये का इनाम था।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लगातार चल रहे ऑपरेशन और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुन रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment