घर से उठाकर आदिवासी महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद: Balod जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन युवकों ने एक आदिवासी महिला का उसके घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पीड़िता ने Balod Police Station में दर्ज शिकायत में बताया कि 22 फरवरी की रात करीब 9 बजे गांव के विकास सिन्हा, रोशन कुमार साहू और कमल कुमार सेन उसे घर से उठाकर ले गए। आरोप है कि रात करीब 12 बजे तक आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की।

मारपीट के कारण पीड़िता के पेट, बाएं घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Yogesh Patel ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीओपी Bonifas Ekka के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा और साइबर सेल की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सिन्हा और कमल कुमार सेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment