रायगढ़: Raigarh जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। Shashi Mohan Singh के निर्देशन में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों सहित करीब 83 लाख 52 हजार रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर Pusaur थाना प्रभारी निरीक्षक Mohan Bhardwaj के नेतृत्व में पुसौर-सरिया मार्ग पर चेकिंग की गई। इस दौरान दो टाटा 1512 वाहनों को रोककर जांच की गई, जिनमें करीब 19 टन लोहे के टीना का स्क्रैप परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालकों द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने दोनों वाहनों और स्क्रैप को जब्त कर लिया।
इसी कड़ी में Punjipathra थाना प्रभारी निरीक्षक Ramkinkar Yadav के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तमनार चौक और महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर उड़ीसा की ओर से आ रहे चार भारी वाहनों को रोका। जांच के दौरान तीन 12 चक्का ट्रकों में आयरन पेललेट्स और एक ट्रक में करीब 25 टन स्क्रैप लोहे की सामग्री पाई गई।
वाहन चालकों से परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 35 (क), (ड) और बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 3 ट्रकों से 86 टन आयरन पेललेट्स और 1 ट्रक व 2 टाटा वाहनों से 44 टन लोहे का स्क्रैप बरामद किया गया। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 83 लाख 52 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस का कहना है कि अवैध कबाड़ के कारोबार और संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239536
Total views : 8287769