जगदलपुर: Jagdalpur में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। National Highway 30 पर तेज रफ्तार हाइवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसे में चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी Suresh Jangde ने बताया कि हाइवा वाहन Raipur से जगदलपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे बनी दुकान से जा टकराया।
हादसे के बाद चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक को बाहर निकालना आसान नहीं था। इसके बाद नगर सेना की SDRF टीम को बुलाया गया। टीम ने कटर मशीन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।
घायल चालक की पहचान Sundar Manjhi के रूप में हुई है। हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239536
Total views : 8287769