नई दिल्ली: New Delhi में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के दूत और भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देश क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े अहम समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ महीनों में इस समझौते को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है।
सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देश एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा प्रणालियों और नई तकनीकों के लिए जरूरी दुर्लभ खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक यह समझौता वैश्विक स्तर पर तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि क्रिटिकल मिनरल्स समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी सिस्टम और उभरती तकनीकों के लिए जरूरी सप्लाई चेन को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। आने वाले महीनों में इस पर ठोस घोषणा की उम्मीद है।”
राजदूत गोर ने यह भी कहा कि दोनों सरकारों के बीच इस साझेदारी को आगे बढ़ाने की मजबूत राजनीतिक इच्छा दिखाई दे रही है। उनके अनुसार जहां पहले कई अड़चनें आती थीं, अब वहां तेजी से प्रगति देखने को मिल रही है और भारत-अमेरिका साझेदारी नई गति से आगे बढ़ रही है।
भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। उनके मुताबिक हाल के समय में तीन क्षेत्रों में बड़ी प्रगति हुई है—व्यापार, भरोसा और तकनीकी सहयोग तथा रणनीतिक समन्वय।
इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मजबूत अर्थव्यवस्था, प्रतिभाशाली मानव संसाधन और उद्यमशीलता की क्षमता यह दिखाती है कि सहयोग की संभावनाएं बहुत बड़ी हैं। गौरतलब है कि India और United States ने 7 फरवरी को एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति जताई थी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167007
Total views : 8193896