BIG BREAKING: HPCL एथेनॉल प्लांट में डबल मर्डर, GM और AGM को गोली मारकर हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बदायूं: Budaun district में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के एथेनॉल प्लांट में घुसकर एक हमलावर ने जनरल मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली Dataganj क्षेत्र के ग्राम सहजनी स्थित एचपीसीएल एथेनॉल प्लांट में जीएम सुधीर कुमार गुप्ता और एजीएम हर्षित मिश्रा पर गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे गोलीबारी की गई। फायरिंग में दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन के अनुसार आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू, जो गांव सहजनी का रहने वाला है, पहले प्लांट में वेंडर के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जीएम सुधीर कुमार गुप्ता ने काम में लापरवाही के चलते कई कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिसमें आरोपी को भी नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद से वह जीएम से नाराज चल रहा था और कथित तौर पर उन्हें धमकियां भी दे रहा था।

बताया गया है कि घटना वाले दिन आरोपी हथियार लेकर प्लांट परिसर में घुस गया और सीधे जीएम के कार्यालय तक पहुंचकर उन पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर एजीएम हर्षित मिश्रा बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी Avnish Rai और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर आरोपी हथियार लेकर परिसर के अंदर कैसे पहुंच गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment