शादी का भोज बना ‘जहर’, फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेदिनीनगर: Jharkhand के Palamu district में शादी के भोज के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। Satbarwa block के बोहिता गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद 100 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत गांव के स्कूल में अस्थायी मेडिकल कैंप लगाकर बीमार लोगों का इलाज शुरू कराया। करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए MMCH Medininagar और Lesliganj Community Health Centre रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बोहिता गांव निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के घर उनके बेटे लवकुश शर्मा की शादी थी। बुधवार शाम बारात रवाना होने से पहले ग्रामीणों और मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें पूड़ी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी। भोजन के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो कई घरों से बीमारों की सूचना मिलने लगी और देखते ही देखते प्रभावित लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखरपार टोला को अस्थायी अस्पताल में बदल दिया गया, जहां कई मरीजों को जमीन पर चटाई बिछाकर ही ड्रिप लगाई गई।

मौके पर पहुंचे पलामू के सिविल सर्जन Anil Kumar Srivastava ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह फूड पॉइजनिंग का मामला प्रतीत होता है। भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की सटीक वजह सामने आएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment