नारायणपुर: Narayanpur district में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा Orchha–नारायणपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गया।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे। वाहन पलटने से दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 Sanjeevani Ambulance Service की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत District Hospital Narayanpur में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का उपयोग यात्रियों को ढोने के लिए किया जा रहा था, जबकि ऐसे वाहनों में सवारी ले जाना नियमों के खिलाफ है। इससे पहले भी इस तरह के वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद चालक और संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166306
Total views : 8192723