हर दर्द और निराशा ने मुझे मजबूत बनाया: Sanju Samson

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली: भारत ने New Zealand national cricket team को हराकर ICC Men’s T20 World Cup का खिताब रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम कर लिया। इस जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज Sanju Samson को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

मैच के बाद सैमसन ने कहा कि उनके जीवन में आए दर्द और निराशाओं ने ही उन्हें मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि अगर कठिन परिस्थितियों को सकारात्मक तरीके से लिया जाए, तो वही इंसान की सबसे बड़ी ताकत बन जाती हैं।

आईएएनएस से बातचीत में सैमसन ने कहा, “मुझे बचपन से ही चीजों को सकारात्मक नजरिए से देखने की सीख दी गई है। मुझे लगता है कि हर दर्द, हर सेटबैक और हर निराशा ने मुझे और मजबूत बनाया है। अगर जीवन और करियर में इन चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो वही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती हैं।”

सैमसन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को भी दिया। उन्होंने कहा, “मैं अपने माता-पिता का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरी जिंदगी में क्रिकेट को जगह दी। आज मैं जो भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं।”

उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद वह काफी निराश हो गए थे और उन्हें यह भी पता था कि ICC Men’s T20 World Cup 2026 के शुरुआती मैचों में उन्हें मौका नहीं मिलेगा। इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी ने उनका हौसला बढ़ाया और मानसिक रूप से मजबूत रहने में मदद की।

टूर्नामेंट में सैमसन ने अपना पहला मैच सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला, जहां वह 22 रन ही बना सके। हालांकि इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। ‘करो या मरो’ मुकाबले में West Indies cricket team के खिलाफ सैमसन ने नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद सेमीफाइनल में England cricket team के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए। वहीं फाइनल में India national cricket team की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ भारत अपनी घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment