Technology: स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे C सीरीज़ के तहत पेश किया है, जिसमें बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।
यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट—4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं इसे ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन जैसे दो आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है।
दमदार फीचर्स
Realme C83 5G में 6.8 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले और 900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल वीडियो शूटिंग जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी क्षमता लंबे समय तक बनी रहती है।
मजबूत डिजाइन और अन्य फीचर्स
फोन में IP64 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसे 14,000 माइक्रो ड्रॉप टेस्ट से भी गुजारा गया है। इसका वजन करीब 212 ग्राम है और इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलता है।
कीमत
Realme C83 5G की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 13,499 रुपये, 4GB + 128GB के लिए 14,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 17,499 रुपये रखी गई है।
फोन के बॉक्स में हैंडसेट के साथ चार्जर, केबल, सिम इजेक्टर टूल, बैक कवर और क्विक गाइड भी दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165714
Total views : 8191728