बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पड़ोसी नाना  गिरफ्तार….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जशपुर: जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। 13 साल की मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ 55 साल के बुजुर्ग ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता बालिका के परिजनों की शिकायत पर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। जशपुर पुलिस ने कहा कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। थाना दुलदुला क्षेत्र के एक ग्राम की 13 वर्षीय बालिका के साथ 55 वर्षीया बुजुर्ग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले मे बीएनएस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।पीड़िता की बड़ी मां की शिकायत के मुताबिक, उनकी नाबालिग भतीजी मानसिक रूप से कमजोर है और उनके साथ ही घर में रहती है। 7 मार्च की सुबह वे लोग मजदूरी करने गए थे। घर में उनकी भतीजी थी। शाम में लौटे तो भतीजी रो रही थी, उन्होंने जब उससे पूछा तो उसने खुद के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी।

पीड़िता ने अपनी बड़ी मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय नाना ने उसे अपने साथ घर के पास गौशाला में ले गया और फिर दुष्कर्म किया।पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल, स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी 55 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा चुका है। साथ ही आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment