प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में ग्राम पंचायत नगोई के सचिव Jeevan Lal Rathia को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर की गई है।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव ने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में रुचि नहीं दिखाई। इस संबंध में 11 फरवरी को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

इसके बाद 18 फरवरी को सचिव द्वारा प्रस्तुत जवाब का परीक्षण किया गया, लेकिन वह संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उनके कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती गई है।

जांच में उनके कृत्य को Chhattisgarh Panchayat Service (Conduct) Rules 1998 के नियम 3 के उप नियम (1) (एक), (दो) और (तीन) के तहत कदाचार माना गया। इसके चलते प्रशासन ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *