कोटा: Union Public Service Commission (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया, जिसमें Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया।
मीडिया से बातचीत में अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर प्रयास और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान मेडिकल साइंस से हटकर सिविल सर्विसेज की ओर हो गया था। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि आगे सिविल सेवा में जाना है।
अनुज ने बताया कि उनका पहला प्रयास 2023 में था, जिसमें उन्हें डेनिक्स सेवा मिली थी और यह उनका कुल तीसरा प्रयास था। उन्होंने वर्ष 2017 में All India Institute of Medical Sciences Jodhpur (एम्स जोधपुर) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से तैयारी शुरू की और बाद में घर पर रहकर पढ़ाई जारी रखी।
उन्होंने कहा कि इस सफलता में उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता न्यूक्लियर पावर प्लांट में कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। अनुज ने कहा कि इस परीक्षा में पहला स्थान मिलने का अनुमान लगाना मुश्किल होता है और इसमें किस्मत भी भूमिका निभाती है, लेकिन जीत या हार से ज्यादा जरूरी है लगातार प्रयास करते रहना।
अनुज की मां मंजू अग्निहोत्री ने कहा कि यह उनके बेटे की कड़ी मेहनत और ईश्वर की कृपा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अनुज की लगन देखकर उन्हें हमेशा विश्वास था कि वह जीवन में कुछ बड़ा जरूर करेंगे।
यूपीएससी द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार दूसरे स्थान पर Rajeshwari Suve M और तीसरे स्थान पर Akansh Dhull रहे। चौथे स्थान पर Raghav Jhunjhunwala, पांचवें पर Ishan Bhatnagar और छठे स्थान पर Jinia Arora ने जगह बनाई।
इसके अलावा सातवें स्थान पर A. R. Raja Mohideen, आठवें स्थान पर Pakshal Secretary, नौवें स्थान पर Aastha Jain और दसवें स्थान पर Ujjwal Priyank रहे।
यह परिणाम अगस्त 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा और दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हुए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के आधार पर घोषित किया गया है। आयोग के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163952
Total views : 8189140