अनिल अंबानी की रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Mumbai: उद्योगपति Anil Ambani की कंपनी Reliance Power से जुड़े ठिकानों पर Enforcement Directorate (ईडी) ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। मुंबई और Hyderabad समेत करीब 10 से 12 स्थानों पर ईडी की लगभग 15 टीमें गुरुवार सुबह से जांच में जुटी हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई Reliance Communications (आरकॉम) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को ईडी ने अनिल अंबानी की मुंबई के पाली हिल स्थित आवासीय संपत्ति ‘अबोड’ को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,716.83 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसके साथ ही इस समूह से जुड़ी अब तक कुर्क की गई कुल संपत्तियों का मूल्य 15,700 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

ईडी की विशेष कार्यबल ने यह कार्रवाई Prevention of Money Laundering Act, 2002 (पीएमएलए) के तहत की थी। जांच में सामने आया है कि आरकॉम और उसकी समूह कंपनियों ने घरेलू व विदेशी बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों से भारी मात्रा में ऋण लिया था, जिसमें से लगभग 40,185 करोड़ रुपये की राशि अब भी बकाया है और कई खाते एनपीए बन चुके हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक, पाली हिल स्थित यह संपत्ति एक निजी पारिवारिक ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दी गई थी, जो अंबानी परिवार से जुड़ा है। ईडी का मानना है कि इस व्यवस्था के जरिए संपत्ति को व्यक्तिगत देनदारियों से बचाने की कोशिश की गई, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का बकाया कर्ज अब भी लंबित है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment