होली के दिन आपसी विवाद में युवक की हत्या, 1 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Raipur: Arang थाना क्षेत्र में होली के दिन हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे दुर्गा चौक के पास होली खेलते समय विवाद के दौरान नीरज लोधी की हत्या कर दी गई। बताया गया कि नीरज लोधी अपनी मोटरसाइकिल से चाय पीने जा रहा था। उसी समय कुछ युवकों ने उसे रंग-गुलाल लगाने के लिए रोक लिया और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली।

नीरज द्वारा रंग लगाने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने पहले मोनू ठाकुर और निलेश लोधी को मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसी दौरान संजू निषाद और उसके साथियों ने चाकू से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अप.क्र. 134/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आरंग पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू, योगेंद्र निषाद उर्फ बीरू, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू और धनेश निषाद को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी विधि के साथ संघर्षरत बालक के रूप में पकड़ा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *