बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया–नागपुर सेक्शन में तकनीकी कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से संचालित 13 मेमू लोकल ट्रेनों को 6 से 8 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है। बताया गया है कि Indian Railways के Nagpur Railway Division अंतर्गत समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण इन ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से Raipur–Dongargarh MEMU, Dongargarh–Gondia MEMU और Gondia–Raipur MEMU शामिल हैं।
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी—
-
गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू (07 व 08 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
-
गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 व 07 मार्च 2026)
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। 🚆
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163351
Total views : 8188181