छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए कांग्रेस ने देर शाम अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को दोबारा मौका दिया गया है।
प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की गुरुवार 5 मार्च अंतिम तिथि कल है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव है।

जिसके बाद संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फूलोदेवी नेताम के नाम पर सहमति बनी है और इसकी घोषणा कर दी गई है।
Author: Deepak Mittal









