कोरबा: होली पर्व से पहले मानिकपुर चौकी पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ढेलवाडिह नाला क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
जमीन में दबाकर रखे 10 ड्रम लहान नष्ट
छापेमारी के दौरान पुलिस को नाले के आसपास जमीन में दबाकर रखे गए लगभग 10 बड़े ड्रम महुआ लहान (शराब बनाने का कच्चा माल) मिले। पुलिस ने मौके पर ही सभी ड्रम नष्ट कर दिए। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और चोरी का कोयला भी जब्त किया गया।
होली पर खपाने की थी तैयारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी होली के मौके पर महुआ शराब खपाने की फिराक में थे। त्योहार के दौरान शराब दुकानें बंद रहने से ग्रामीण इलाकों में महुआ शराब की मांग बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाने की तैयारी की जा रही थी।
तीन आरोपी गिरफ्तार
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दादर निवासी आदित्य राज जांगड़े भी शामिल है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहे
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162985
Total views : 8187617