Etawah: नीम के पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, गांव में सनसनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इटावा: जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में नीम के एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

खेत में दिखे दो शव, ग्रामीणों के उड़े होश

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए, तो सुंदर बाबा के खेतों के पास बृजबिहारी राम लखन के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर दो शव लटके देख दंग रह गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

दुपट्टा और गमछे से बनाए फंदे

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाई, जबकि युवक ने गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या की। सूचना मिलते ही बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतरवाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रेम प्रसंग की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment