Rohit Shetty के घर फायरिंग मामला: जांच में अंतरराष्ट्रीय साजिश का संकेत, नेपाल से फंडिंग का कनेक्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित बंगले पर हुई फायरिंग मामले में जांच तेज हो गई है। Mumbai Crime Branch की पड़ताल में अब अंतरराष्ट्रीय साजिश के संकेत मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शूटर्स को घटना को अंजाम देने के लिए एटीएम ट्रांजैक्शन के जरिए मोटी रकम दी गई थी और फंडिंग का कनेक्शन नेपाल से जुड़ा पाया गया है।

एटीएम के जरिए दी गई रकम

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा रकम जमा कराई गई थी। लेनदेन एटीएम के माध्यम से किया गया, जिससे सीधे कैश ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल हुआ। पुलिस अब बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसा कहां से आया और किसने भेजा।

सूत्रों के अनुसार, आगरा से पकड़े गए आरोपियों को नेपाल से फंडिंग किए जाने के संकेत मिले हैं। इस कड़ी की पुष्टि के लिए पुलिस ने संबंधित बैंकों को आधिकारिक पत्र भेजकर खातों की विस्तृत स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और रकम जमा करने वाले की जानकारी मांगी है।

आतंकी कनेक्शन की भी जांच

जांच एजेंसियों को शक है कि इस मामले में बाहरी आतंकी शक्तियों की भूमिका भी हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। क्राइम ब्रांच का मानना है कि खातों की पूरी डिटेल मिलने के बाद साजिश के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में अहम सुराग मिल सकते हैं।

12 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के जुहू स्थित बंगले पर कुछ हमलावरों ने अचानक गोलीबारी की थी। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अब तक इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से की गई हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि मामला निर्णायक मोड़ पर है और आने वाले दिनों में इस फायरिंग केस में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment