अंबिकापुर: होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए परीक्षा तिथियों में बदलाव का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी अनुदान प्राप्त और अशासकीय विद्यालयों (सीजी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई) के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को निर्देश जारी किए हैं कि 3 मार्च 2026 और 5 मार्च 2026 को विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली स्थानीय परीक्षाएं नहीं ली जाएं।
आवागमन की समस्या को देखते लिया गया निर्णय
जनप्रतिनिधियों और अभिभावक संघों द्वारा प्रशासन को अवगत कराया गया था कि 4 मार्च 2026 को होली पर्व होने के कारण एक दिन पहले और एक दिन बाद आवागमन में कठिनाई हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथियों में संशोधन का अनुरोध किया गया था।
विद्यार्थियों के हित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने संबंधित तिथियों पर परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
समय पर दी जाएगी नई तिथि की जानकारी
जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि संशोधित परीक्षा तिथियों की सूचना समय पर विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8215518
Total views : 8257180