जशपुर को 30.59 करोड़ की सौगात, 9 सड़कों के निर्माण को मंजूरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 9 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए कुल 30 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इन सड़कों के लिए मिली मंजूरी

स्वीकृत परियोजनाओं में शामिल प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं—

  • ढूंड़गजोर (सरसमार) से चिढ़रापारा पत्थलगांव (2 किमी) – 1.96 करोड़

  • ग्राम ढोंगादरहा से अम्बाकछार मार्ग (3 किमी) – 4.84 करोड़

  • ग्राम पंचायत मुड़ापारा (हड्डी गोदाम मेन रोड) से घिंचापानी होते हुए पंगसुवा मार्ग (4.85 किमी) – 4.26 करोड़

  • ग्राम कोतबा से सरईकोना होते हुए पिकपारा मार्ग (4.60 किमी) – 4.59 करोड़

  • कांसाबेल बटाईकला प्रेमनगर से मारचाईढोढ़ी मार्ग (2.90 किमी) – 2.79 करोड़

  • कांसाबेल खूंटीटोली बस्ती से चेतबा हाई स्कूल मार्ग (2 किमी) – 2.04 करोड़

  • कांसाबेल कोरंगा से नवाटोली होते हुए भागलपुर मार्ग (2 किमी) – 2.14 करोड़

  • कुड़केल खजरी के पटेल पारा से बगई झरिया मार्ग (3.80 किमी) – 3.28 करोड़

  • कोकिया खार से आमकानी मेन रोड (4 किमी) – 4.69 करोड़

ग्रामीण अंचलों को मिलेगा लाभ

इन सड़कों के निर्माण से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में राहत मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया है। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों में जिले को मिली करोड़ों की सौगात से सड़क व्यवस्था का व्यापक कायाकल्प हो रहा है।

यह स्वीकृति जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment