विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरों ने बनाया रिकॉर्ड, 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 टॉलीवुड के चर्चित स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित इस निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर छाई शादी

शादी के बाद दोनों सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर फैंस को खुशखबरी दी। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हाय माय लव्स.. इंट्रोड्यूसिंग माय हस्बैंड विजय देवरकोंडा,” और अपने भावुक संदेश में विजय को अपनी जिंदगी का सबसे खास इंसान बताया। उन्होंने कहा कि विजय ने उन्हें सच्चे प्यार का एहसास कराया और हर दिन बड़े सपने देखने की हिम्मत दी।

वहीं विजय देवरकोंडा ने भी इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी “सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।” उनकी पोस्ट में 26.02.2026 की तारीख भी उल्लेखित रही।

28 मिलियन व्यूज़ का नया रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की पोस्ट को कुछ ही घंटों में 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिले, जबकि रश्मिका की पोस्ट पर 15 मिलियन से अधिक व्यूज़ आए। इस तरह दोनों की पोस्ट को मिलाकर 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जिसे इंडियन सेलिब्रिटीज की शादियों में एक नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

4 मार्च को होगा रिसेप्शन

जानकारी के अनुसार, कपल का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि दोनों जल्द ही पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म राणाबली में साथ नजर आएंगे। शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी, जिसमें वे पति-पत्नी बनने के बाद स्क्रीन शेयर करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *