CM विष्णुदेव साय को धान से तौलकर किसानों ने जताया आभार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में प्रदेशभर से आए किसानों ने सौजन्य मुलाकात कर ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि होली से पहले किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया।

इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर सम्मानित किया और प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री की पहल का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में लागू किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हुआ और उन्हें महाजनों के ऊंचे ब्याज से राहत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा मिल रही है।

साथ ही, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाई जा रही है, जिससे प्रदेश में सिंचित रकबा लगातार बढ़ रहा है।

देश में सर्वाधिक दर पर धान खरीदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। इस अवसर को पूरे प्रदेश के विकासखंडों में उत्सव की तरह मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेशभर से आए किसान मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *