कंस्ट्रक्शन यार्ड में भीषण आग, ठेकेदार को लाखों का नुकसान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पेंड्रा: जिले में पेंड्रा रोड-गेवरा रोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े एक ठेकेदार के यार्ड में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह यार्ड गौरेला के पास ओवरब्रिज के बगल में स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित भारी मात्रा में सामग्री रखी हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली और देखते ही देखते निर्माण सामग्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के समय मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद नहीं थी, जिससे आग पर तत्काल काबू पाने में दिक्कतें आईं। ठेकेदार के कर्मचारी और आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

करीब एक करोड़ का नुकसान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यार्ड में रखा लगभग एक करोड़ रुपये का रबर पैड जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि रेल यार्ड में रखा सामान जयपुर की SIL कंस्ट्रक्शन कंपनी का था।

घटना से रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर पुलिस और आरपीएफ

सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।

मौके पर गौरेला पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *