नंदन वन जंगल सफारी में सरेंडर नक्सलियों का भ्रमण, पुनर्वास की दिशा में सरकार की पहल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी स्थित नंदन वन जंगल सफारी का भ्रमण कराया।

इस पहल को पुनर्वास नीति के मानवीय स्वरूप के रूप में देखा जा रहा है। भ्रमण के दौरान गृह मंत्री ने पूर्व नक्सलियों से खुलकर बातचीत की और उनके अनुभवों को सुना।

सरकारी निवास पर आमंत्रित कर किया संवाद

सफारी भ्रमण के बाद गृह मंत्री ने सभी को अपने सरकारी निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत चर्चा कर उनके वर्तमान जीवन, जरूरतों और पुनर्वास की स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण कर चुके लोग अब सामान्य जीवन से संतुष्ट हैं और पहले की तुलना में स्वयं को अधिक सुरक्षित व स्थिर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की पहल और सहयोग के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

विधानसभा की कार्यवाही देखेंगे पूर्व नक्सली

जानकारी के अनुसार, सभी पूर्व नक्सली सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे विधानसभा की कार्यवाही को देखेंगे और उसकी प्रक्रिया को समझेंगे।

सरकार की इस पहल को मुख्यधारा से जुड़ चुके लोगों के सामाजिक पुनर्समावेशन की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment