विधानसभा में हंगामा: गर्भगृह में नारेबाजी पर सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। धान खरीदी के मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सदन की कार्यवाही शून्यकाल से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस ने धान खरीदी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों से धान की खरीदी नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एससी-एसटी वर्ग के कई किसान अपनी उपज नहीं बेच पाए हैं। कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर तत्काल चर्चा कराने की मांग की।

हालांकि, सभापति ने यह कहते हुए प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया कि बजट सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाते। इसके बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तब और गरमा गई जब कुछ विधायक विधानसभा के गर्भगृह तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

सदन की गरिमा भंग होने पर कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसी विधायकों को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए।

विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच आगे बढ़ाई गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment