रायपुर: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के ‘SANKALP’ बजट 2026-27 को जनकल्याणकारी बजट बताया है।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में उपस्थित होकर ‘छत्तीसगढ़ बजट 2026’ को प्रत्यक्ष रूप से सुना। उनके अनुसार यह बजट केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने का मार्ग है।
उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर जनकल्याणकारी बजट के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी। सांसद अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का नया सवेरा लेकर आएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8160127
Total views : 8183337