बेंगलुरु: शहर में एक 19 वर्षीय निजी कॉलेज की छात्रा, जिस पर हाल ही में हनीट्रैप का मामला दर्ज हुआ था, ने अब अपने दो दोस्तों के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में युवती के खिलाफ हनीट्रैप का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद अब युवती ने अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया।
पार्टी में बुलाकर वारदात का आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से डिक्सन नामक युवक से हुई थी। 14 फरवरी को उसे जक्कुर स्थित एक विला में पार्टी के लिए बुलाया गया। वहां डिक्सन ने अपने मित्र निखिल से भी उसका परिचय कराया।
युवती का आरोप है कि पार्टी के दौरान उसे जबरन गुलाबी रंग की एक गोली दी गई, जिसके बाद उसकी आंखें धुंधली हो गईं और वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को कमरे में पाया और अपने साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से यौन उत्पीड़न किया।
धमकी देने का भी आरोप
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर निखिल और डिक्सन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी निखिल हासन जिले के सकलेशपुर का निवासी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179912
Total views : 8211173