रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत (Surya Kant) के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम और माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. नरसिम्हा (P. Narasimha) एवं न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा (Prashant Kumar Mishra) तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा (Ramesh Sinha) का भी स्वागत और अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर (Hidayatullah National Law University) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं। यह समारोह विधि शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8199910
Total views : 8237773