Gariaband: धान उठाव में लापरवाही पर मार्कफेड DMO किशोर चंद्रा का तबादला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद: जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के उठाव में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद शासन ने सख्त कार्रवाई की है। मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारी (DMO) किशोर चंद्रा को पद से हटाकर स्थानांतरित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 50.66 लाख क्विंटल धान खरीदी गई थी, जिसमें से अब तक केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो सका है। धीमी प्रगति के कारण खरीदी केंद्रों में तय बफर लिमिट से लगभग छह गुना अधिक धान जमा हो गई थी, जिससे कई केंद्रों पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी।

समिति द्वारा धान उठाव में देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों को लगातार पत्राचार कर चेताया गया था। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन को पत्र भेजा।

इसके बाद 18 फरवरी की देर रात आदेश जारी कर किशोर चंद्रा का तबादला Kabirdham कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों की उपज के सुचारु परिवहन और भंडारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *