भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर पर महिला मरीज से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शादीशुदा पीड़िता Gwalior की रहने वाली है। वह पिछले सात महीनों से डॉक्टर अमरीश सेंगर से चर्म रोग का इलाज करा रही थी। आरोप है कि डॉक्टर बेहतर इलाज के बहाने उसे भोपाल लेकर आया।
होटल में वारदात का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि भोपाल के एक होटल में ठहरने के दौरान आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने मामले की शिकायत MP Nagar Police Station में दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158170
Total views : 8180221