नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार सुबह भारत मंडपम में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव António Guterres, फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron और ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva भी मौजूद रहे।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की राष्ट्रीय और वैश्विक जरूरतों पर व्यापक चर्चा होगी। इसमें AI गवर्नेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।
टेक कंपनियों के CEOs से भी मुलाकात
शाम को प्रधानमंत्री दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे। सम्मेलन “पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस” के तीन सिद्धांतों पर आधारित है।
इस अंतरराष्ट्रीय समिट में 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें 20 राष्ट्राध्यक्ष और 60 मंत्री स्तर के प्रतिनिधि शामिल हैं। कुल मिलाकर 500 से ज्यादा प्रतिभागी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
समिट में वैश्विक टेक कंपनियों जैसे Google, OpenAI और Microsoft के सीईओ भी शामिल हैं।
यह सम्मेलन भारत की AI क्षेत्र में बढ़ती भूमिका और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158129
Total views : 8180129