ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा हिमाचल प्रदेश के बैनर तले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समर्थन में प्रदर्शन किया गया।
रैली पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर मिनी सचिवालय तक निकाली गई। इस दौरान महासभा के पदाधिकारी, ओबीसी संगठन के प्रतिनिधि, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और यूजीसी के समर्थन में नारे लगाए।
एडीसी को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित वाल्मीकि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी ऊना महिंद्र पाल गुज्जर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी को और अधिक सशक्त बनाने की मांग की गई।
उच्च शिक्षा में अहम भूमिका: महासभा
अमित वाल्मीकि ने कहा कि यूजीसी देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आयोग को और अधिक अधिकार एवं संसाधन दिए जाएं, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।
महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर महासभा के मुख्य सलाहकार चंचल सिंह, प्रवक्ता वलराम महें, इकाई ऊना के अध्यक्ष इशांत घुग्गा, चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वण सिंह, डॉ. अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष एमआर दड़ोच समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235088
Total views : 8282252