बालोद: Balod जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14वीं बटालियन में पदस्थ एक CAF जवान की मौत हो गई। घटना बीती रात डौंडीलोहारा नगर के पुराना अस्पताल के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की i20 कार ने जवान को जोरदार टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में दो से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं।
घटना Dondi Lohara थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। कार राजनांदगांव पासिंग बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही Chhattisgarh Armed Force और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
डौंडीलोहारा पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234443
Total views : 8281420