राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने की साजिश का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना डीडी नगर में विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि GATE परीक्षा के दौरान कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने की योजना बना रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल एवं डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसीपी पुरानी बस्ती एवं क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर और एसीसीयू रायपुर की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236450
Total views : 8283907