भोपाल में ‘जुदाई’ जैसी कहानी: पत्नी को डेढ़ करोड़ देकर महिला अधिकारी ने किया पति से समझौता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। फिल्मी कहानी की तर्ज पर यहां एक महिला अधिकारी ने अपने प्रेमी की पत्नी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये देकर आपसी सहमति से पति-पत्नी के बीच समझौता कराया।

मामला भोपाल के कुटुंब न्यायालय से जुड़ा है, जहां तलाक और आपसी सहमति के आधार पर यह बड़ा आर्थिक समझौता हुआ। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय एक केंद्रीय सरकारी विभाग के अधिकारी का अपने ही दफ्तर में कार्यरत 54 वर्षीय महिला अधिकारी से प्रेम संबंध हो गया था। महिला अधिकारी उम्र में उनसे करीब 10 वर्ष बड़ी बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, पति बिना तलाक लिए दूसरा निकाह करने की तैयारी में था। इसकी भनक लगते ही पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामला काउंसलिंग और न्यायालय तक पहुंचा। कई दौर की समझाइश के बाद भी पति के वापस आने की संभावना न देखते हुए पत्नी ने व्यावहारिक निर्णय लिया और अपने तथा बेटियों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा की शर्त रखी।

सूत्रों के मुताबिक, पत्नी ने आर्थिक सुरक्षा के तौर पर 27 लाख रुपये नकद की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान मकान और नकद राशि मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये में समझौता तय हुआ। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी ने यह राशि स्वयं वहन करने की सहमति दी, ताकि प्रेमी का परिवार आर्थिक रूप से असुरक्षित न हो।

इस घटनाक्रम की तुलना साल 1997 में आई फिल्म जुदाई से की जा रही है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर, अभिनेत्री श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत अलगाव की कार्रवाई पूरी की जा रही है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *